
► वर्तमान संसद भवन के पास नए संसद भवन का होगा निर्माण

► 971 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है नया संसद भवन

► 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजे Prime Minister नरेंद्र मोदी रखेंगे आधारशिला
► ब्रिटिश काल में बना भारत का संसद भवन अब सिर्फ इतिहास में रह जाएगा
नई दिल्ली।
ब्रिटिश काल में बना भारत का संसद भवन अब सिर्फ इतिहास में रह जाएगा। वर्तमान संसद भवन के पास नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नए संसद भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगे।
PMO की ओर से मंगलवार को किए गए Tweet में लिखा गया कि नया संसद भवन आजादी के बाद नए भारत को बनाने के लिए यह अहम होगा।
जानकारी के मुताबिक 971 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे भूमि पूजन करेंगे।
कैसा होगा नया संसद भवन
PMO के अनुसार, नया संसद भवन, पुराने संसद भवन से 17,000 वर्गमीटर बड़ा होगा। इसे 971 करोड़ रुपये की लागत से 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को नए संसद भवन के निर्माण का ठेका दिया गया है। इसका डिजाइन एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। नए संसद भवन में लोकसभा सदस्यों के लिए लगभग 888 सीटें और राज्यसभा सदस्यों के लिए 326 से अधिक सीटें होंगी। लोकसभा और राज्यसभा कक्षों के अलावा नए भवन में एक भव्य संविधान कक्ष होगा। जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत दर्शाने के लिए अन्य वस्तुओं के साथ-साथ संविधान की मूल प्रति, डिजिटल डिस्पले आदि होंगे। संविधान कक्ष में आगंतुकों को जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे संसदीय लोकतंत्र के रूप में भारत की यात्रा के बारे में जान सकें।


