नई दिल्ली।

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं, सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख के पार हो गया है। बीते 24 घंटे के अंदर 92 हजार 071 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या अब 48 लाख 46 हजार 428 पहुंच गई। रविवार को 1136 संक्रमितों ने दम तोड़ा, जिसके साथ ही इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब 79 हजार 722 हो गई है। अब तक कोरोना से 37 लाख 80 हजार 108 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी देश में 9 लाख 86 हजार 598 मरीजों का इलाज चल रहा है।




