नई दिल्ली:

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लखनऊ में काफ़ी दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था जहा 72 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गयी।

आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीती में अपनी किस्मत आज़माने का सोचा था और वे अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा सीट से 2017 में विधायक चुने गए थे। चौहान योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे। चेतन चौहान का क्रिकेट का सफ़र भी काफ़ी खास रहा। चौहान और सुनील गावस्कर की जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए। चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए।


