नई दिल्ली।
भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से पुलिसकर्मियों के नामों की जारी सूची के अनुसार झारखंड के चार पुलिस अधिकारियों को श्रेष्ठ अनुसंधान के लिये "Union Home Minister's Medal for Excellence in Investigation, 2020 प्रदान किया जायेगा।
इनमें से दो वर्तमान में राज्य में पदस्थापित हैं तथा दो सीबीआइ में पदस्थापित झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। जिसमें झारखंड से डीएसपी नीरज कुमार और सब इंस्पेक्टर पुष्पराज कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं झारखंड कैडर के सीबीआइ में पदस्थापित इंस्पेक्टर परवेज आलम और ज्योर्तिमोई मांझी को भी सम्मानित किया जायेगा।
एम०भी०राव, पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, झारखंड ने इन पदाधिकारियों की इस शानदार उपलब्धि पर इन्हें बधाई देते हुये इनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।