नई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं. देश में कोरना वायरस के हर रोज 25 हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ने हैरान कर देने वाले अनुमान लगाए हैं.
एक्टिव केस 10 लाख के पार!

IISc के मुताबिक मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से भारत में 1 सितंबर तक कोरोना के 35 लाख केस हो जाएंगे. यानी अगले डेढ़ महीने के दौरान 26 लाख नए केस सामने आ सकते हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अनुसार 1 सितंबर तक भारत में कोरोना के एक्टिव केस करीब 10 लाख हो जाएंगे. अनुमान में ये भी कहा गया है कि अगर आने वाले दिनों में हालत सुधरते भी हैं तो भी देश में 1 सितंबर तक कोरोना के मरीजों की संख्या 20 लाख पहुंच सकते हैं.
नवंबर में 1 करोड़ पार!

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक IISc ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं. IISc के मुताबिक 1 नवंबर तक भारत में 1.2 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं. जबकि 1 जनवरी तक भारत में इस खतरनाक वायरस से 10 लाख लोगों की जान जा सकती है.



