spot_img

खुशखबरी: नये साल पर नई ट्रेन की सौगात, अब मधुपुर से दिल्ली जाना हुआ आसान 

Oddisa Rail Accident: PM Modi ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया

                                                                          विज्ञापन 

bikaner


देवघर। 

नये साल पर नई ट्रेन की सौगात देवघर जिलावासियों को मिली है. अब मधुपुर से दिल्ली जाना आसान हो गया है. महज़ 16 घंटे में आप दिल्ली तक का सफर तय कर सकते हैं. इस गुड न्यूज़ को क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वाल और ट्विटर हेंडल पर पोस्ट कर बताया. 

गोड्डा सांसद डॉ0 निशिकांत दुबे रेलवे में अपने विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं। सांसद बनने के बाद से उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम क्षेत्र में कई ऐसे काम किए हैं जो लोगों के बीच सराहे जाते हैं। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि 14 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ धाम से आनंद विहार टर्मिनल तक एक नई ट्रेन को मधुपुर से रवाना किया जाएगा, जो 16 घंटे में आनंद विहार टर्मिनल की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन मधुपुर से आनंद विहार टर्मिनल होते हुए पटना, पं0 दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी.

निशिकांत ट्वीट

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 14 जनवरी को सुबह 8:30 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन फ़िलहाल सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह 16 घंटे में यह दिल्ली तक की सफर पूरा करेगी। सम्पूर्ण क्रांति के स्थान पर यह ट्रेन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेल मंत्री का एक बड़ा तोहफ़ा है। अब हमारे यहाँ दिल्ली जाने के लिए, राजधानी एक्सप्रेस, दुरन्तो एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, हमसफ़र एक्सप्रेस, तूफ़ान एक्सप्रेस के बाद यह बाबा बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस हो गया. 


राहुल

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!