
Korba: कोरबा जिले में बुधवार सुबह कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है। कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बैरियर के पास आज सुबह कार और ट्रक के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई।

कार में सवार अंबिकापुर निवासी मनोज कुमार तिर्की उनकी पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोरगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।


