
Raipur: बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच शादी से लौट रही मेहमानों से भरी ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं।

सभी मेहमान तुरतुरिया मातागढ़ से लौट रहे थे।सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती किया गया है।

यह घटना बीती रात कसडोल थाना क्षेत्र की है। यह जिले की दूसरी बड़ी घटना है, जब शादी से लौटते वक्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर पलट गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।



