जमुई (बिहार)।

चकाई -बसबुटी मार्ग पर गदहारा पुल के समीप हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियो ने माइक्रो फाइनांसियल दो कर्मी से लाखों रुपये लूट लिए।

बताया जा रहा कि लूटने के दौरान बैंककर्मियों के साथ मारपीट की। हवा में गोलिया भी चलायीं। दोनों कर्मी को भागने के दौरान एक को कंधे से गोली लगते हुए निकली। दोनों बाल-बाल बचे है।


बताया जा रहा की भागने के दौरान खुद अपराधी को भी हाथ मे गोली लगी है।

हालाँकि वारदात कर अपराधी भागने में सफल रहे।पुलिस घटना के बाद क्षेत्र में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है । घटना चकाई थाना क्षेत्र की है।


