
रायपुर: IPS जीपी सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आईपीएस जीपी सिंह अपनी गिरफ्तारी से बचने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाए थे, जिसकी सुनवाई करते हुए जज ने गिरफ्तारी संबंधी कोई राहत नहीं दी है। राजधानी पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नजर आ रही है। जीपी सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को उनके सरकारी निवास पर पुलिस पहुंची। आईपीएस जीपी सिंह अपने सरकारी निवास पर नहीं है। वे पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे हैं। कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस जीपी सिंह के सरकारी निवास पर पहुंची पुलिस पूछताछ, गिरफ्तारी व इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों की जांच को प्रमुख बताया जा रहा है। हालांकि खबर यह भी है पुलिस की पल-पल के मुवमेंट की जानकारी जीपी सिंह को मिल रही है। जो जांच को प्रभावित कर सकती है। राजधानी रायपुर के प्रशासनिक अमलों में इसकी खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है।

बताते चलें कि जीपी सिंह ने राज्य पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच स्वतंत्र इकाई या सीबीआई से कराने की कोर्ट से मांग की है।


