
कवर्धा /रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाॅक के ग्राम पोलमी के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

कुकदर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक संजय यादव 32 वर्ष बुधवार सुबह अपनी पत्नी एवं छह वर्षीय पुत्र कपिल के साथ मोटरसायकल पर निकले थे। जैसे ही वे पंडरिया ब्लाक के ग्राम पोलमी के पास पहुंचे तभी मासदा गाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को 108 वाहन की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर घटना के बाद आरोपित वाहन चालक मौके वाहन छोड़र फरार हो है, जिसकी तलाश की जा रही है।


