New Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की 45वीं बैठक 17 सितंबर को लखनऊ में होगी। इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा कोविड एसेंशियल्स पर रियायती दरों की समीक्षा की जा सकती है। वित्त मंत्रालय ने देर रात ट्वीट कर बैठक की तारीख के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक 12 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। इस बैठक में विभिन्न कोरोना एसेंशियल्स पर कर की दरों में 30 सितंबर तक के लिए कटौती की गई थी।

इसके अलावा रेमेडिसविर एवं टोसीलिजुमैब जैसी कोरोना दवाओं के साथ-साथ मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स सहित अन्य कोविड-19 एसेंशियल्स पर जीएसटी दरों में कटौती की गई थी।
उल्लेखनीय है कि माल और सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 17 सितंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में राज्यों को राजस्व के नुकसान के लिए मुआवजे, कोविड-19 एसेंशियल्स पर दरों की समीक्षा और कुछ वस्तुओं पर इन्वर्टेड ड्यूटी को लेकर चर्चा हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



