
Simaria : लखरानी प्रगतिशील विद्यालय धनबे, महादेव सिमरिया में क्षत्रिय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले भर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधान मनोहर कुमार सिंह ने अतिथियों के सम्मान में अपने उदगार व्यक्त किए तथा क्षत्रिय संघ के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र ,पुष्प गुच्छ और गीता प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ ही उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र (शॉल )देकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।जिला क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह और बुजुर्ग सदस्य नागेश्वर सिंह को तलवार देकर सम्मान प्रदान किया गया।मिलन समारोह में भाग लेने वाले लोगों को जिला क्षत्रिय संघ द्वारा पगड़ी पहने गई।

कार्यक्रम में क्षत्रिय संघ के सचिव रणजीत सिंह,संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ,संरक्षक अधिवक्ता मुकुंद कुमार सिंह, पूर्व संयोजक डॉ रविश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह रामानन्द सिंह,अनिल सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जमादार सिंह Adv सुनीता सिंह,Adv साधना सिंह, आर्या सिंह अंजू,निशा सिंह,गौरी सिंह ,बबीता सिंह, विवेकानंद सिंह ,जवाहर सिंह,राहुल कुमार सिंह “बंटी “वशिष्ठ कुमार सिंह,दिलीप सिंह,दीपक सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
वक्ताओं न कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा मातृभूमि की रक्षा,देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। सम्पूर्ण समाज की सुरक्षा दायित्व भी क्षत्रियों के कन्धों पर है।हमारे वीर पूर्वजों की ओर से हमें जो संस्कार मिला है उसे निभाने का संकल्प लेना होगा।
क्षत्रिय मिलन समारोह के आयोजक लखरानी प्रगतिशील विद्यालय धनबे महादेव सिमरिया की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी।इन दिनों अयोध्या के बहुत ही पहुंचे हुए विद्वान सन्त राम किंकराचार्य द्वारा भागवत महापुराण की कथा कही जा रही है।



