
Deoghar : पटना से देवघर आ रहे हैं एक स्विफ्ट डिजायर कार को 30 मार्च की देर रात को हथियार बंद अपराधियों ने पिस्टल के बदौलत लूट लिया था।

इसे लेकर कार के चालक ने चंद्रमंडी थाने में मामला दर्ज कराया था। गुप्त सूचना पर बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चितोलोढ़िया गावं से लावारिस अवस्था में लूट गए स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद कर लिया।

इस लूट को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को भी देवघर जिले से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अपराधियों में गणेश मंडल उर्फ गन्नू साकिन चितौलोढ़िया थाना कुंडा जिला देवघर, शुभम नायक साकिन चापा रहमतपुर थाना असरगंज जिला मुंगेर, पिंकू पांडे सकिन करणपुर थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई के नाम शामिल है।
इन अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा गोली बरामद किया है।
विशेष जानकारी देते हुए एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि अपराधी पिंकू पांडे और शुभम नायक गाड़ी को लूटकर गणेश मंडल के पास कम दाम में बेचने का काम करते थे। कहा कि इन अपराधियों की आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।


