
Jamui Crime News : जमुई में पुलिस ने सोमवार को 10 फीट गहरे गड्ढे से लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती के चाचा बीरबल यादव अपने 50 साल के दामाद से उसकी शादी कराना चाहते थे, है लेकिन लड़की इनकार कर रही थी। इससे नाराज होकर चाचा ने उसकी हत्या कर दी, फिर शव को दफना दिया।

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव की है। मृतका की पहचान भागीरथ यादव की बेटी ननखी कुमारी (17) के रूप में हुई है। पुलिस को सोमवार सूचना मिली कि लड़की की हत्या कर दफना दिया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस को पहले लड़की के हत्या की नहीं, मौत की सूचना थी।

परिजनों ने पुलिस से कहा था कि उसकी लाश को जला दिया गया है। शनिवार को पुलिस लड़की के घर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि ‘तबीयत खराब थी, इस कारण मौत हुई है। लेकिन, हत्या की बात आज सामने आई है।’परिजनों ने मर्डर की बात को बदनामी के डर से छिपाई थी।
मृतका की बहन काजल कुमारी ने बताया कि ‘शुक्रवार को बहन की मौत की सूचना मिली। मायके पहुंची तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। रात 8 बजे परिजन के साथ गांव के कुछ लोग शव ले गए। मुझे बाद में बताया कि मौत हो गई है। कोई मुझे उसे देखने नहीं दिया था’
मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतका की मां विजया देवी ने बताया कि ‘बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन जांच में सामने आया कि चाचा बीरबल यादव की बेटी बेबी देवी की 6 महीने पहले मौत हो गई थी। वह अपने दामाद ओंकार यादव से ननखी (17) की शादी कराना चाहते थे, जिसका भगीरथ यादव का परिवार विरोध कर रहा था।’
परिजनों ने पुलिस से कहा था कि उसकी लाश को जला दिया गया है। शनिवार को पुलिस लड़की के घर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि ‘तबीयत खराब थी, इस कारण मौत हुई है। लेकिन, हत्या की बात आज सामने आई है।’
पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला
मृतका की बहन काजल कुमारी ने बताया कि ‘शुक्रवार को बहन की मौत की सूचना मिली। मायके पहुंची तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। रात 8 बजे परिजन के साथ गांव के कुछ लोग शव ले गए। मुझे बाद में बताया कि मौत हो गई है। कोई मुझे उसे देखने नहीं दिया था’।
मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतका की मां विजया देवी ने बताया कि ‘बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन जांच में सामने आया कि चाचा बीरबल यादव की बेटी बेबी देवी की 6 महीने पहले मौत हो गई थी।
वह अपने दामाद ओंकार यादव से ननखी (17) की शादी कराना चाहते थे, जिसका भगीरथ यादव का परिवार विरोध कर रहा था। जमुई SDPO सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। CO रविकांत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, बीरबल यादव ने संपत्ति के लिए बाहर से दो लोगों को बुलाकर इस हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार है।
मृतका के पिता भगीरथ यादव ने बताया कि ‘2 बजे घर पहुंचा, तो देखा कि बेटी की मौत हो गई है। उसका मर्डर कर दिया गया था। मुझे भाई पर मर्डर करने का शक था। वो अपने दामाद से मेरी बेटी की शादी कराना चाहता था। उसे लगता था कि शादी कराने से जमीन उसके नाम हो जाएगी। हम शादी नहीं करना चाहते थे। मैंने शादी से साफ मना कर दिया था। इसलिए उसे मार दिया।’
फंसने के डर से पुलिस को नहीं दी जानकारी
लड़की के भाई सुकेश कुमार ने बताया कि ‘मुझे फोन पर बताया गया कि बहन की मौत हो गई है। जबकि उसकी हत्या की गई थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। क्योंकि हमें डर था कि हम फंस जाएंगे। गांव के मुखिया को भी पता था कि मर्डर हुआ है और गांव के लोगों को भी पता था।’
SDPO सतीश सुमन ने बताया कि ‘हमने गुप्त सूचना के आधार पर लड़की की लाश बरामद की है। शुक्रवार को लड़की की हत्या हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।’


