
Jamui: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत खिलार पंचायत के पवन गांव निवासी टुनटुन कुमार सिंह की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई। जिसका खुलासा जमुई पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में जमुई पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया वहीं दो आरोपी फरार बताया जा रहा है।

बताते चलें कि N7 India ने इसे प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या किए जाने की बात की थी। इस मामले में जमुई पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपियों में सिंटू पंडित, राजीव पंडित साकिन पवना और दिघी बर्मनिया निवासी संजय चौधरी और सरवन चौधरी के नाम शामिल हैं। सभी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी है।

मामले को लेकर एक प्रेस वार्ता कर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि टुनटुन हत्या में छह लोग शामिल थे। बताया कि टुनटुन की हत्या दुर्गा पूजा के समय ही हो जाती लेकिन वो बाहर मजदूरी करने गया था। 25 अक्टूबर को टुनटुन मजदूरी कर घर लौटा था। 31 अक्टूबर को सुरेंद्र पंडित की पत्नी आरती देवी ने टुनटुन को फोन कर अपने घर बुलाया। उपरांत सुरेंद्र पंडित एवं दो भाई ने दिघी बर्मनिया निवासी दो साथी के साथ उसे टोटो में बैठा कर गुड़ियारा जंगल ले गया। उपरांत सभी ने मिलकर धारदार हथियार से गला काट कर टुनटुन की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने टोटो को भी जप्त किया है।
हत्या मामले का दो आरोपी सुरेंद्र पंडित और उसकी पत्नी फरार बताया जाता है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। बताया जाता है कि सुरेंद्र की पत्नी के साथ टुनटुन का अवैध संबंध था इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई।


