
Jamui: दो दिनों से लापता ट्रैक्टर चालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के खिलार पंचायत के पवना गांव निवासी लेधो सिंह का 21 वर्षीय बेटा टुनटुन कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो गांव में ही ट्रैक्टर चलाता था। वह एक नवंबर से लापता था।

लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि युवक की लापता होने की सूचना थाने में नहीं दी गई थी। झाझा पुलिस ने रविवार देर शाम को युवक के शव मिलने की जानकारी दी है।

03 नवंबर रविवार को देर शाम झाझा पुलिस ने सर्किल नंबर एक के गुड़ीयारा इलाके के जंगल के पास से गला रेता हुआ और जला हुआ शव बरामद किया है। झाझा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। झाझा पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवक के शव मिलने की सूचना दी थी। जिसके बाद एसआई कुंज बिहारी, एसआई नंदन कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
युवक की हत्या क्यों हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो मृतक टुनटुन कुमार सिंह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। पिछले दो माह पूर्व वह बाहर कमाने गया था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में पवना गावं के ट्रेक्टर संचालक के दो बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि टुनटुन दो माह पूर्व दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया था। दीपावली के पहले वह घर आया था। झाझा पुलिस ओर लक्ष्मीपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों कि माने तो पुलिस टुनटुन कि हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर जांच कर रही है।



