
Patna: ए. एन. कॉलेज पटना के बी.एड. विभाग में आज गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर गांधी के बुनियादी शिक्षा को लेकर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने किया। इस आयोजन में उन्होंने प्रथम वर्ष के नए छात्रों को भी सम्मिलित किया।

द्वितीय वर्ष के रूपेश ने मंच संचालन किया। मंच सज्जा नीरज और दिव्या ने किया। छात्र अमरजीत, अभिनव एवं ज्योति ने गांधी जी और शास्त्री जी के बारे में अपने विचार को व्यक्त किया और गांधी जी के बुनियादी शिक्षा नीति के मूल विषय को सामने रखा।

विभाग के शिक्षक डॉ. संतोष कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को इस आयोजन की बधाई दी और निरंतर ऐसे आयोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के साथ-साथ, इनके सहयोगी लोगों को भी नमन करने का दिवस है। हम उन्हें भी याद करें।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर रीता सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में बच्चों को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि गांधी जी की बुनियादी शिक्षा की परिकल्पना, वर्तमान की जरूरत है । आप शिक्षक बनने जा रहे हैं। बुनियादी शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में उतारने और बच्चों के बीच लेकर जाने का संकल्प लें।
वरिष्ठ विभागीय शिक्षिका डॉक्टर अन्नपूर्णा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बच्चों को ऐसे कार्यक्रम करने के लिए उत्साहवर्धन किया।



