
Jhajha (Jamui): स्कूल खुलवाने के लिए शनिवार को झाझा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला जमुई जिले के झाझा शहर के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा पंचायत के दुमकवा गांव का है। जहाँ कई दिनों से बंद एक सरकारी विद्यालय को खुलवाने गए झाझा प्रखंड के शिक्षा पधाधिकारी को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस घटना में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को गहरी चोट लगी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नवीन प्राथमिक विद्यालय दुमकवा बीते सोमवार से ही बंद है। बताया जाता है कि शिक्षक नहीं आते हैं, जिसके कारण विद्यालय बंद था। इसे लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार से विद्यालय में ताला जड़ दिया था।
इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी लहजे में कहा कि विद्यालय तभी खुलेगा, जब बीईओ साहब आएंगे।
शनिवार की दोपहर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे थे बीइओ ने बंद पड़े विद्यालय को खुलवाना चाह रहे थे। इस लेकर ग्रामीणों और बिईओ के बीच नोकझोक होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वही शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत दास के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मैं इसका विरोध किया तो सभी मेरे ऊपर टूट पड़े और ईट से मारकर मेरा सर फोड़ दिया।
जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा पदाधिकारी ने गाली गलौज देते हुए गांव की महिलाओं के साथ मारपीट किया है। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में हेडक्वाटर डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया की मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। वही सिमुलतला प्रभारी अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।


