
East Champaran: जिले के पहाड़पुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोरी की घटना विफल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार आधी रात में चोरो ने बैक पिछले हिस्से को काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी बीच गैस कटर के फ्लेम से बैंक की खिड़की में लगे प्लाई बोर्ड में आग पकड़ लिया जिससे बैंक का सायरन बजने लगा नतीजतन बैंक में होने वाली बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई।

शोर के बाद जगे कुछ लोगो ने शटरकटवा गिरोह के भागते हुए चोरो को देखा,जो करीब तीन से चार की संख्या में थे।वही इस मामले पर पूछे जाने पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सभी बैको में चौकीदार की तैनाती की गई है।देर रात बैक में चोरी का असफल प्रयास किया गया।

चौकीदार ने चोरो को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मामले की जांच किया जा रहा है।साथ ही आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।



