
Patna: देश के 91 जिलों के साथ बिहार के नौ जिलों को भी एफएम रेडियो रिले सेंटर की सुविधा मिलेगी। इन सेंटरों का उद्घाटन 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बिहार के नौ जिलों में कटिहार, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बक्सर, शेखपुरा, सिकंदरा और नवादा शामिल हैं।

रेडियो एफएम से देश के सुदूर क्षेत्र के लोगों तक देश दुनिया की हर रोज की जानकारी मिलेगी। साथ ही लोगों को आसानी से मनोरंजन उपलब्ध होगा। पहले से एफएम की सुविधा रेडियो स्टेशन से मिल रही है लेकिन एफएम रेडियो रिले सेंटर शुरू होने से जो क्षेत्र में रेडियो एफएम से अभी वंचित हैं वहां भी अब एफएम की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस रेडियो एफएम को 15 किमी के दायरे में सुना जा सकता है।


