
Gaya: जिले के बाराचट्टी थाना परिसर में मधुमक्खी के हमले (bee attack) के चलते एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए।

थाना परिसर में गुरुवार को परिसर के बीच में लगे पेड़ एवं इमारतों में बने मधुमक्खी के छते से अचानक मधुमखियों ने हमला कर दिया। जब तक लोग समझ पाते तब तक मधुमक्खियों ने दर्जन पर लोगों का काट लिया। जिसमे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वन विभाग के ऑफिस के तरफ भाग कर जान बचाई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।वहीं अभी भी छत्ते उड़ रही मधुमक्खी के कारण थाना परिसर के लोग दहशत में है। ऐसी ही घटना थाना परिसर में 6 माह पूर्व भी हुआ था।


