
Bihar sharif: एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के पसंधी गांव के लोग एकबार फिर डायरिया (Diarrhea) के चपेट में आ गए हैं। जहां डायरिया से ओमप्रकाश पासवान का चार वर्षीय पोता गुडु कुमार की मौत हो गई और दर्जनों लोग डायरिया से आक्रांत निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। इस आशय की सूचना पंचायत के मुखिया इंदु देवी के द्वारा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी स्नेहलता देवी को दिया गया।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (Block Medical Officer) ने मेडिकल टीम को इलाज के लिए भेजा गया पर सहज दवा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। आज शनिवार को भी आक्रांत लोग निजी चिकित्सालय में ही ईलाज करवाने को लाचार है। जहां प्रकाश महतो की बहु की स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं रणजीत सिंह की पूत्री की भी हालात बद्तर हो गई है। अगर जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बड़ा हादसा होने से टाला नहीं जा सकता है।


