
Jehanabad: बिहार के जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र (Shakurabad police station area of Jehanabad district of Bihar) में घरेलू विवाद (domestic dispute) में पति ने पहले अपनी पत्नी को ही मार डाला और फिर खुद चाकू मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बंधु बिगहा गांव के रहने वाले अजीत कुमार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद अजीत रोजगार के लिए गुजरात चला गया। सात दिन पहले दोनों वहां से लौटे थे।

बताया जा रहा है कि इन दोनों में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी बीच रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसी दौरान, देर रात पति अजीत ने अपनी पत्नी अस्मिता कुमारी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फिर खुद भी गला काट लिया। घटना के बाद दोनों लहूलुहान हो गए। शोर होने के बाद ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल लेकर आए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।
शुक्रराबाद के थाना प्रभारी राज किशोर ने बताया कि रास्ते में ही अजीत की मौत हो गई जबकि इलाज के क्रम में उसकी पत्नी ने भी दम तोड दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आपसी विवाद का ही प्रतीत हो रहा है, पुलिस मामले की प्रत्येक कोणों से जांच कर रही है।


