Bihar Sharif: नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकट पूरा गांव में छज्जा गिरने से जहां एक अधेड़ की महिला की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नकट पूरा गांव में होली के अवसर पर नाच गाना का प्रोग्राम चल रहा था। इसी दरम्यान लोगों की भीड़ छज्जा पर थी। तभी छज्जे नीचे गिर गया और उस में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई।
वहीं पांच जख्मी लोगों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सभी लोग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नकटपूरा गांव में होली का कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था। इसी दरम्यान छत पर खड़ी महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतका की पहचान धारो यादव की पत्नी संजू देवी बताई जाती है। गंभीर रूप से जख्मी लोगों में मोनी कुमारी कैला देवी पूनम कुमारी मनी देवी और संतो देवी शामिल है घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेते हुए हर बिंदु पर जांच करने में जुट गई है।