spot_img
spot_img

Nawada: पुलिस को चकमा दे महिला कैदी थाने से फरार

नवादा जिले के कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।

Nawada: नवादा जिले के कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। इस प्रकार एक बार फिर कौआकोल पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। जिसको लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने शुरू कर दिए हैं।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम कौआकोल पुलिस ने कौआकोल बाजार से जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव निवासी दयमंती देवी,पति स्व. राजेन्द्र राणा को दो लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार की थी। पुलिस द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण न तो उस महिला को शनिवार को जेल भेजा गया और न ही उसे महिला हाजत में ही बंद कर रखा गया था। उस गिरफ्तार महिला को यूं ही थाने में रहे सिपाहियों की देखरेख में रखा गया था।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सुबह में थाने पर लगे संतरी सो गए थे। और इसी बीच मौके का लाभ उठा महिला कैदी थाने से फरार हो गई। जब संतरियों की नींद खुली तो देखा कि महिला कैदी थाने में नहीं है। जिसके बाद उसकी खोजबीन प्रारंभ की गई। समाचार लिखे जाने तक थाने से फरार हुए महिला कैदी का कोई अता-पता नहीं चल सका है। महिला कैदी की धड़ पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!