
Patna: भोजपुर के सहार में थाना अध्यक्ष रह चुके आनंद कुमार सिंह और औरंगाबाद जिला समाहरणालय के जिला कल्याण कार्यालय में प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की है।

सहार के थानेदार रह चुके आनंद कुमार सिंह का कनेक्शन बालू माफियाओं से होने की बात सामने आयी थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। आनंद कुमार सिंह के बाढ़ स्थित पैतृक निवास और पटना के रूपसपुर में किराए के मकान में छापेमारी चल रही है। बाढ़ थाने के शहरी गांव में आनंद कुमार सिंह का पैतृक आवास है। वह पटना के रूपसपुर के अपर्णा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं।

ईओयू की औरंगाबाद जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसमें औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक आवास औरंगाबाद के मिनी बीघा स्थित मकान और औरंगाबाद जिला समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी तलाशी ली जा रही है।



