
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने जमुई से भाजपा विधायक और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह (National Shooter Shreyshi Singh) को 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्द्धा (Double Traip Event) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

अपने बधाई संदेश में सीएम नीतीश ने कहा कि आपकी उपलब्धि पर देश और राज्य दोनों गौरवांवित महसूस कर रहा है। उन्होंने श्रेयसी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि 64वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक श्रेयसी सिंह ने हासिल किया।वहीं शूटर शगुन चौधरी को इस स्पर्धा में दूसरा कांस्य पदक जीतने में सफलता मिली।


