सहरसा: बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के चकभारो पंचायत के लगमा गांव के समीप तिलावे धार में मंगलवार दोपहर बाद नाव डूबने से तीन महिला की मौत हो गई है।करीब आधा दर्जन लोग लापता है।

ग्रामीण गोताखोरों द्वारा लापता की खोजबीन जारी है।अब तक तीन शव नबिसा खातून(32),गुलशन खातून(28) तथा सबिता कुमारी(15) का शव बरामद कर लिया गया है।सभी मृतक व लापता लगमा गांव के बताये जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार नाव पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे।अन्य दिनों की भांति आज भी सभी घास-भूसा के लिए उस पार गये थे। वापसी में जर्जर नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार रहने के कारण बीच नदी में नाव डूब गयी।
नाव डूबते ही चीख पुकार होने लगी। कुछ लोग तैरकर अपनी जान बचाई।तीन का शव बरामद हुआ है।शेष की खोजबीन जारी है।घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



