
पटना: कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) की गति रोक उसकी चेन तोड़ने के लिए बिहार में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। लॉकडाउन का विस्तार कर 25 मई तक इसके दूसरे चरण (Lockdown- 2) को लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इसे लेकर ट्वीट किया, जिसपर बिहार के एक युवक ने उनसे अजीब मांग कर दी है। युवक ने लॉकडाउन के दौरान शादियों पर रोक (Ban on Wedding During Lockdown) लगाने की मांग की है, ताकि आगामी 19 मई को होने जा रही उसकी गर्लफ्रेंड की शादी (Marriage of Girlfriend) रुक जाए।

CM नीतीश ने बीते 13 मई को लॉकडाउन-2 की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी। उन्होंने लिखा था कि अगले 25 तारीख तक लॉकडाउन रहेगा और इस लॉकडाउन के अंतर्गत कुछ संशोधन किए जाएंगे, ताकि इसका कोरोना में सकारात्मक परिणाम मिले। सीएम के ट्वीट पर पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक लड़के ने ऐसा कमेंट किया। उसका यह अजीबो-गरीब कमेंट अब हर जगह वायरल हो रहा है। लोग बड़े मजे लेकर पढ़ रहे हैं।
गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाएं सीएम, रहूँगा आभारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग कर अपनी मांग रखते हुए पंकज कुमार गुप्ता ने लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री शादी-विवाह पर रोक लगा देते तो 19 मई को उसकी गर्लफ्रेंड की होने जा रही शादी भी रुक जाती। युवक ने आगे लिखा है कि वह इसके लिए उनका जीवन भर आभारी रहेगा।
टि्वटर पर छा गई है युवक की मांग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवक की बात मानें या नहीं, गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की उसकी मांग ट्विटर पर छा गई है। सैकड़ों लोगों ने उसके ट्वीट को लाइक किया है। कई लोगों ने युवक के समर्थन में मुख्यमंत्री से मदद की मांग रखी है। कुछ यूजर्स ने युवक से पूछा है कि शादी रुक जाए तो क्या वह लॉकडाउन के बाद गर्लफ्रेंड से शादी कर लेगा? बहरहाल, लॉकडाउन में शादी पर रोक का युवक का ट्वीट चर्चा में है।
पूर्णिया DM के पास आया था ई-पास के लिए मजेदार आवेदन
इससे पहले पूर्णिया DM ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया था, जो वायरल हुआ था। पूर्णिया के DM राहुल कुमार ने लिखा कि चेहरे के पिम्पल के इलाज के लिए लोग ई-पास मांग रहे हैं। उन्होंने ऐसे ही एक आवेदन की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसके जवाब में DM ने तंज करते हुए लिखा कि भाई तुम्हारे पिम्पल का इलाज अभी इंतजार कर सकता है।
विदित हो कि बीते गुरुवार को बिहार सरकार ने बैठक कर 15 मई तक लागू लॉकडाउन का विस्तार करने का फैसला किया। इसके बाद लॉकडाउन को 16 मई से 25 मई तक विस्तारित कर दिया गया। लॉकडाउन के इस दूसरे चरण में प्रावधान और कड़े किए गए हैं। इसके तहत शादी में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। बिहार में 5 मई से जारी लॉकडाउन-1 सफल रहा, रिकवरी रेट बेहतर रहा, तो CM ने 13 मई को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि लॉकडाउन-2 भी लगाया जाएगा। राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। साथ ही राज्य के सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है।
Also Read: शर्मनाक: अस्पताल में भर्ती 45 साल की कोरोना मरीज से रेप की कोशिश, बेटी ने माँ के हाथ-पैर बंधे देखे


