पटना।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य में 10455 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 51 लोगों की मौत हो गयी।

राज्य में ये दोनों आंकड़े अब तक के सर्वाधिक हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कुल एक लाख छह हजार 156 सैंपलों की जांच की गयी। इनमें 36,943 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 66,905 रैपिड एंटिजन टेस्ट किये गये। इस तरह राज्य में संक्रमण दर बढ़ कर 9.85% हो गयी है।
वहीं, पिछले 24 घंटे में 3577 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। रिकवरी रेट घट कर 82.99% तक आ गयी है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर रिकॉर्ड 56354 हो गयी है।


