
Ghaziabad: जिले के इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा पुलिस चौकी के पास बीडीएस (BDS) के दो छात्रों की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (sports motorcycle) रेलिंग से टकरा गई। इसमें दोनों छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के निवासी थे। हादसा शनिवार देर रात हुआ।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि मृतक छात्रों की पहचान अरुणाचल प्रदेश के डूयू सोलमन और गयातुताजु के रूप में हुई है। दोनों की ही उम्र 19 साल थी। उन्होंने बताया कि डूयू सोलमन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित इंद्रप्रस्थ डेंटल कालेज में जबकि गयातुताजु आईटीडीएस मुरादनगर में बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


