
Hyderabad: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापट्नम एक्सप्रेस के डिब्बे में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।

यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। राहत की बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। बोगियों में रखे यात्रियों के सामान खाक हो गए।

यह आग इतनी तेजी से फैली कि बी7 और एम1 एसी कोच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अफरातफरी के बीच पुलिस और प्रशासन ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर भेज दिया।
शॉर्ट से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। (HS)


