spot_img
spot_img

सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से रेप

Kalaburagi (Karnataka): एक चौंकाने वाली घटना में कलबुर्गी के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दूसरे शख्स ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है।

यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) में हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे आरोपी वार्ड में घुसा और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया।

पीड़ित महिला का सात माह से अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रह्मपुरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!