Deoghar: शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे देवघर गिरीडीह मुख्य मार्ग पर बूढई थाना क्षेत्र के सरपता गांव के पास अनियंत्रित होकर तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन तीर्थ यात्री घायल हो गए।
घटना की जानकारी जैसे ही बुढई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद को मिली तो वे सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घायल सभी यात्री देवघर से पूजा कर छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे थे। घायलों में दुर्गाबाई, मंत्रा राज मिथिला बाई, विजय कुमार शत्रुघन कुमार, सुभद्रा बाई और धरम कुमार के नाम शामिल हैं।