Dar es Salaam (Tanzania): तंजानिया पुलिस ने जनवरी 2022 और फरवरी 2023 के बीच पूर्वी अफ्रीकी देश के रूआहा नेशनल पार्क में छह हाथियों की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध शिकारियों को दबोचा। रुआहा नेशनल पार्क के सहायक संरक्षण आयुक्त और कमांडिंग ऑफिसर गोडवेल ओले मींगाटाकी ने यह जानकारी दी।
रुआहा नेशनल पार्क के सहायक संरक्षण आयुक्त ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन मंत्रालय के वन्यजीव और वन बल ने इरिंगा नगरपालिका क्षेत्र से 28 फरवरी को संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास आठ हाथी दांत और छह दांत के टुकड़े मिले हैं। इन संदिग्धों के पास से एक खंजर और एक मोटर वाहन भी बरामद हुआ है।