
Madrid: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ (Guinness Book of World Records)’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति (oldest person) के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते (Saturnino de la Fuente) का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

रिकॉर्ड एजेंसी के अनुसार सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।
उनका जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था।
फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं।