
काबुल: अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान सोमवार को टोलो न्यूज (TOLO News) परिसर में घुस गया और सरकार की ओर जारी हथियार जब्त कर लिया।

टोलो न्यूज की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि तालिबान ने काबुल में टोलो न्यूज परिसर में दाखिल हो गया है। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों के हथियारों की जांच की। सरकार की ओर से जारी किए गए हथियार एकत्रित किए। साथ ही परिसर को सुरक्षित रखने के लिए सहमत हो गए हैं।

इससे पहले तालिबान ने पूर्ण रूप से काबुल हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह घटना राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर भागने के बाद तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर नियंत्रण करने के कुछ घंटों बाद हुई है। तालिबान लड़ाकों ने रविवार को राजधानी काबुल को घेर लिया था और देश पर कब्जा कर लिया था।
इन्हे भी पढ़ें:
- Ranchi से अगवा बच्ची को Gaya में सकुशल मुक्त कराया, तीन युवक गिरफ्तार
- किन्नर समाज को सरकारी योजनाओं और राजनीतिक अधिकार देने की मांग, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
- Deoghar में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद
- Deoghar: कोर्ट परिसर से भागा साइबर अपराधी, लोगों की मदद से पुलिस ने दोबारा दबोचा
- Deoghar: गोल्ड बॉन्ड निवेश के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई बिहार पुलिस


