इस्लामाबाद: अफगानिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान प्रशिक्षित 10 हजार से अधिक आतंकियों ने अफगानिस्तान में प्रवेश किया है। इन्हें पाकिस्तानी संस्था द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और इस्लामाबाद इन्हें वित्तीय सहयोग देता है।

राष्ट्रपति अशरफ गनी अहमदजई के प्रवक्ता ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि हजारों आतंकियों ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान में प्रवेश किया है। इससे यह पता लगता है कि नियमित तौर पर कोई संस्थान इन्हें प्रशिक्षित और वित्तपोषित करता है। इससे पहले भी अशरफ गनी ने कहा था कि एक महीने में 10 हजार विदेशी आतंकी पाकिस्तान से अफगानिस्तान आए हैं।

अफगानिस्तान के खुफिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष राहमाहतुल्लाह नबील ने भी कहा कि हर रोज एक हजार पाकिस्तानी आतंकी स्पिन बोल्डक प्रांत के जरिए अफगानिस्तान आते हैं जिस पर तालिबान ने पिछले हफ्ते कब्जा कर लिया था। साथ ही अफगानिस्तान के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान तालिबान को हवाई सहयोग भी देता है और जब अफगान सुरक्षाबल फिर से कब्जा जमाने का प्रयास करता है तो उन्हें धमकाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में हिंसा बढ़ गई है। तालिबान ने अफगान सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि विभिन्न देशों के आतंकी और आतंकी समूह अफगानिस्तान में सक्रिय हैं।
इसे भी पढ़ें:
- हैकर समूह का SBI से संबंधित गोपनीय ग्राहक जानकारी प्राप्त करने का दावा!
- घरेलू लोअर-टीशर्ट में विधायक पत्नी के साथ जब चाय की टपरी पर पहुंचे Jharkhand के CM हेमंत सोरेन
- Deoghar: फंदे से लटकी मिली महिला, परिजनों ने पति पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
- EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर सहित 109 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- SBI Recruitment 2026: जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन



