मॉस्को: रूस के कमचटका क्षेत्र में मंगलवार को एक प्लेन लापता हो गया है। इस प्लेन में चालक दल के छह सदस्यों समेत 28 लोग सवार थे।
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहे 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर जा रहा एएन-26 विमान लापता हो गया।
स्थानीय परिवहन मंत्रालय ने बताया कि यह विमान रडार से भी गायब हो गया। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। खोज अभियान चल रहा है।