
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक्सीडेंट सोहाग शहर के उत्तर में हुई है। दुर्घटना वाली जगह मिस्र की राजधानी काहिरा से 460 किलोमीटर दक्षिण में है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दुर्घटना में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।



काहिरा।
Egypt Train Accident: मिस्र में शुक्रवार को आमने-सामने दो ट्रेनों की टक्कर हो गयी। जिसमे 32 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में सैकड़ों लोग घायल हैं। घायलों में अधिकतर लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है।
32 लोगों के मौत की हुई पुष्टि
🚨#BREAKING | The number of injured people as two trains collided in Upper Egypt's Sohag rises to 84. – Health Ministry
◾️32 killed, 84 injured#EgyptToday #BreakingNews #Egypt #Sohag #Africa | #طهطا #سوهاج #عاجل #قطارين #مصر pic.twitter.com/FDT2vSBPL3
— Egypt Today Magazine (@EgyptTodayMag) March 26, 2021
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा मिस्र की राजधानी काहिरा से 460 किलोमीटर दक्षिण में सोहाग शहर के उत्तर में हुया है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दुर्घटना में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार ट्रेन के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रहे हैं।



