
Kolkata: केंद्र सरकार ने मंगलवार को उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम करने की घोषणा की है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की वजह से केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।

मंगलवार शाम के समय उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी तक पिछले दो महीने में इंडिया गठबंधन की केवल दो बैठकें हुई हैं और आज हमने देखा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम कर दी गई। यह है इंडिया का दम।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये घटाने की घोषणा की है। इससे देश भर के करोड़ों परिवारों को लाभ होगा। हालांकि सिलेंडर की संख्या नहीं बढ़ाई गई है


