
Cooch Behar: 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape of minor daughter) करने का आरोप शराबी पिता (Drunk Father) पर लगा है। घटना निशीगंज एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके की है। इस मामले में पीड़िता की मां के लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित पिता को मंगलवार को निशिगंज चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि सोमवार को घर में उसकी बेटी अकेली थी। तभी नशे में धुत उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। जिसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण (medical tests) के लिए माथाभांगा अस्पताल भेजा गया है।

माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।


