
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश (rain in Bengal) का सिलसिला जारी है।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस है। जबकि अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस है। दोनों ही तापमान सामान्य है।

सुबह तीन बजे तक राजधानी कोलकाता में सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता अधिकतम 95 फीसदी और न्यूनतम 68 फीसदी है, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है।
कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कलिंगपोंग में भी लगातार बारिश हो रही है इसके कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा।


