
कोलकाता: कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के बाद होने वाली एक और घातक महामारी ब्लैक फंगस (Black Fungus) से पश्चिम बंगाल में तीसरी मौत हुई है, जबकि सात लोग म्यूकोरमाइकोसिस ( Mucormycosis) से संक्रमित पाये गए हैं, वहीं, 8 लोग संदिग्धों की सूची में हैं.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया है कि मृतक महिला की आयु 32 साल थी. मूल रूप से कोलकाता के हरिदेवपुर की रहने वाली महिला को कोविड-19 संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले लिया था. उसे गत सोमवार को शंभू नाथ पंडित अस्पताल में भर्ती किया गया था.

इधर, मिंटो पार्क के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध के शव में भी म्यूकोरमाइकोसिस पाया गया है. 65 वर्षीय वृद्ध की सर्जरी होने वाली थी, लेकिन उसके शरीर में म्यूकोरमाइकोसिस का संक्रमण दिखा. दूसरी ओर, शहर के एक अन्य अस्पताल में इलाज करा रहे दो मरीजों के शवों में भी ब्लैक फंगस के लक्षण देखे गए थे.
कुल सामने आये हैं 7 मामले
राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख अजय चक्रवर्ती ने कहा है कि अब तक ब्लैक फंगस के सात मामले सामने आए हैं. संदिग्धों की सूची में आठ लोग हैं. स्वास्थ्य भवन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि कौन किस अस्पताल में है. चूंकि इस समय पूरे देश में इस संक्रमण को महामारी के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य भवन ने विशेष कमेटी भी बनाई है. मौत की समीक्षा के बाद ही किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा.
क्यों हो रहा ब्लैक फंगस
वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, “ब्लैक फंगस ऐसे में लोगों में हो रहा है, जिन्होंने कोविड संक्रमण काल के दौरान ज्यादा स्टेराइड का इस्तेमाल किया है और जिनको डाइबेटिज की बीमारी है और चिकित्सा के दौरान ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रहे हैं. उसका यह दुष्परिणाम है.


