Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में गुमला, सिमडेगा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर एवं गोड्डा जिले के कुछ भागों में 19 मई तक मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 19 मई तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।