
Haridwar (Uttarakhand): अंकिता भंडारी हत्याकांड (ankita bhandari murder case) से पूरा प्रदेश हिल गया है। शनिवार सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने अंकिता का शव बरामद किया है। शव काफी खराब स्थिति में है। अंकिता के परिवार के सदस्यों ने कपड़ों से उसकी पहचान है। पुलिस रिजॉर्ट के कर्मचारियों से भी अंकिता के शव की शिनाख्त करवाएगी।

उल्लेखनीय है कि चीला के समीप वनन्तरा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) की 18 सितंबर को रिजॉर्ट के मालिक और उसके दो अन्य साथियों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अंकिता भंडारी की तलाश के लिए जल विद्युत निगम ने नहर का पानी बंद कर दिया था।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि अंकिता के पिता और भाई ने कपड़ों से शव की पहचान कर ली है। पिता और भाई ने कहा है कि शव पर जो कपड़े और अन्य सामान है वह अंकिता का ही है। पुलिस आरोपित रिजॉर्ट मालिक पुल्कित आर्या और उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, अवैध रूप से निर्मित इस रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।


