
Barabanki Building Collapse News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चारमंजिला इमारत गिरी। मलबे से 15 लोगों को निकाला गया। इलाज के दौरान इनमें से दो की मौत। आठ को लखनऊ रेफर किया गया।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर। राहत और बचाव अभियान जारी…

तीन मंजिला इमारत गिरने से दर्जन भर लोग दब गए। इमारत गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। चारों ओर चीख पुकार मच गई। स्थानिय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने रेस्कयू कराया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
बताया गया है कि मलबे में अभी भी तीन से चार लोग दबे हैं। इन लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। (Input-HS)


