spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशममता बनर्जी की UP इलेक्शन में Entry, कहा, UP में हराया तो...

ममता बनर्जी की UP इलेक्शन में Entry, कहा, UP में हराया तो पूरे देश में हारेगी BJP

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यदि यहां से भाजपा गयी तो पूरे देश से हार जायेगी।

Lucknow: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यदि यहां से भाजपा गयी तो पूरे देश से हार जायेगी। अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग उत्तर प्रदेश में सपा को जिताइये। बंगाल और उत्तर प्रदेश ने आपस में अच्छा रिश्ता कायम किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इसके लिए अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से सपा को जिताने की अपील की।

ममता ने कहा कि अगर अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता। यहां पर भाजपा की ही रैली अच्छे से होगी। कितनी लाश भाजपा ने गंगा नदी में फेंकी, इसके लिए भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही हाथरस कांड पर भी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंनकाउन्टर के नाम पर उत्तर प्रदेश में कितने लोगों को मारा गया। भाजपा इतिहास बदल रही है। ममता ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। बड़ी- बड़ी बातें की जाती हैं। ममता बनर्जी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!