
Shahjahapur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahapur) में 36 हजार 230 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ की आधारशिला रखेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ (CM Yogi adityanath) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी जी आज गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga express way) का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में विकास रुकेगा नहीं, तीव्रता के साथ आगे बढ़ेगा और न केवल हम सबके जीवन में, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन में भी व्यापक परिवर्तन का कारक बनेगा। इस विकास में हम सबको सहभागी बनना है’।
संगम नगरी प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस वे न सिर्फ पूरब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी को कम करेगा बल्कि कई राज्यों को भी उत्तर प्रदेश के करीब लायेगा। इसका फायदा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों को मिलेगा।
पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी के 12 जिलों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारे से लेकर कई अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।


